सिर कूंचकर की गयी अधेड़ की हत्या
सरपतहा थाना क्षेत्र में शनिवार को सिर कूंचकर एक अधेड़ की हत्या कर दी गयी। शव पेट्रोल पंप के पीछे फेंक दिया गया था। जानकारी होने पर पुलिस पहुंच गयी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घर वालों ने बताया कि शुक्रवार से ही घर से लापता थे। बेटे की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।
जानकारी के अनुसार सुरायमोहद्वीनपुर निवासी 50 वर्षीय रामनाथ शर्मा शुक्रवार से ही घर से लापता थे। परिवार वाले खोजबीन में लगे थे। शनिवार को थाना क्षेत्र के लखनऊ- बलिया राज्य मार्ग ऐल्गन पेट्रोल पंप सरायमोहद्वीनपुर के पूरव दिशा में फेका गया शव देख सनसनी फैल गयी। उधर रामनाथ के परिवार वाले उसे खोज रहे थे। खोजते खोजते परिजन जब पेट्रोल पंप पर गए और मैनेजर राकेश कुमार से पूछे तो मैनेजर ने कहा कि वह यहा नहीं आए थे। लेकिन एक शव वहा पड़ा है। परिवार के लोग मौके पर जाकर देखे तो रामनाथ का ही शव था। शव के बगल में एक ईट का पिलर भी गिरा था। मृतक के बेटे सनी कुमार ने मौत की सूचना तत्काल पुलिस को दिया। सूचना पाते मौके पर क्षेत्राधिकारी शाहगंज जीतेन्द्र कुमार दूबे, थाना प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया चौकी इंचार्ज विवेक तिवारी मयफोर्स पहुंच गए। देखने के बाद स्पष्ट हुआ कि कनपटी और मुंह सिर को ईट से कूचकर हत्या की गई है। मृतक पेट्रोल पंप के मैनेजर राकेश के कुमार पास प्रतिदिन आता था। चर्चा है कि मैनेजर मृतक से चोरी चुपके शराब भी बिकवता था। मृतक का बेटा सनी भी चिल्ला चिल्लाकर कह रहा था मैनेजर मेरे पिता जी अबैध शराब चोरी से बेचवाता था और मेरे पिता जी की हत्या मैनेजर ने करवाया है और मारकर लाश पीछे फेक दिया। घटना के खुलासा के लिए जिले से खोजी कुत्ता और फोरसिंक की टीम घटना स्थल पर पहुंच गयी थी। खोजी कुत्ता घटनास्थल के आस-पास ही घूमता रहा। फोरेसिंक टीम के हाथ दो दस्ताना मिला। जिसमें खून लगा था। मौके पर मृतक का लाल कलर का चच्पल मिला। मृतक के बेटे सनी की तहरीर पर पेट्रोल पंप के मैनेजर राकेश कुमार और कुछ अज्ञात लोगो के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। मृतक के चार बेटे एक पुत्री थी।वही इस घटना से परिवार मे रो रोकर बुरा हाल हो गया है। एक बजे अपर पुलिस अधीक्षक अनिल पाडेय भी पहुंच गए थे। प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया को निर्देश दिया कि हत्या का कारण स्पष्ट करते हुए आरोपित को गिरफ्तार किया जाय। मृतक के पत्नी कंता देवी और बेटे का कहना है कि किस कारण से हत्या की गई यही जानना चाह रही हूं।